ज्यादा सोने वाले व्यक्ति कैसे होते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 17:09

सोने के तरीके से पता चलता है व्यक्तित्व का

सर्दियों का महीना चल रहा है। सुबह कंबल से निकलने का जी नहीं करता, बस यही चाहत होती है कि कंबल में दुबक कर सोते रहें। सप्ताह में हर दिन न सही संडे को तो अपनी यह चाहत पूरी कर सकते हैं लेकिन सोते समय जरा यह भी ध्यान दें कि आप कैसे सोते हैं। अगर आप अपने सोने के तरीके पर गौर करेंगे तो आपको अपने बारे में बहुत कुछ पता चल जाएगा। समुद्रशास्त्र में इस विषय में काफी जानकारी दी गयी है। ब्रिटेन में हुए एक सर्वे में भी यह बात सामने आयी है कि सोने का तरीका व्यक्तित्व को दर्शाता है। आप जिन परिस्थितियों में होते हैं उसका असर भी सोने के तरीके पर होता है।


अगर आप करवट लेकर सोते हैं तो इसका मतलब है कि आप जरूरत से अधिक किसी बात को लेकर चिंतित रहते हैं अथवा सोच विचार करते हैं। कुछ लोगों की आदत होती है कि वह अपने शरीर को मोड़कर सोते हैं। ऐसे लोग आराम पसंद होते हैं। इनमें अधिक से अधिक सुख की चाहत रहती है। ऐसे लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है। यह अपनी बात करने में काफी झिझकते हैं। किसी बात को लेकर अनावश्यक ही भयभीत भी रहते हैं।


आप अपने हाथों को मोड़कर पेट पर रखकर सोते हैं तो इसका मतलब यह है कि आप ख्याली दुनिया में खोये रहते हैं। अपने में मस्त रहते हैं और आपकी चाहत बड़ी होती है। कुछ लोगों की आदत होती है कि वह पैर पर पैर रखकर सोते हैं। इस तरह से सोने वाले व्यक्ति अपने से ज्यादा दूसरों को लेकर फिक्रमंद रहते हैं। इन्हें हमेशा यही चिंता सताती है कि इनकी किसी बात से दूसरे को तकलीफ न हो। वास्तु विज्ञान में इस तरह से सोना अच्छा नहीं माना गया है। मान्यता है कि इस तरह से सोने से आयु कम होती है।

बहुत से लोग पेट के बल लेटकर सोना पसंद करते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार इस तरह से सोने वाले लोग जिम्मेदारियों से बचने की ताक में रहते हैं। इनके समाने कोई चुनौती आ जाए तो यह जल्दी घबरा जाते हैं। सोने का सबसे अच्छा तरीका पीठ के बल लेटकर सोना है। इस प्रकार से सोने वाले लोग एक्टिव होते हैं। यह अपनी बात पर अटल रहते हैं और हर जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार रहते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info